दिल्ली में अब एलजी और विधानसभा अध्यक्ष के बीच जंग
दिल्ली में अब एलजी और विधानसभा अध्यक्ष के बीच जंग
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के सचिव प्रसन्ना कुमार अपने पद पर बने रहेंगे। इस मामले में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा है। जिसके तहत यह कहा गया है कि वे विधानसभा सचिव प्रसन्ना को नहीं हटाने जा रहे हैं।

रामनिवास गोयल के अनुसार प्रसन्ना को वर्ष 2018 तक के लिए दिल्ली सरकार से इस पद पर बने रहने की अनुमति मिली है, मगर आॅल इंडिया रेडियो में पदस्थ प्रसन्ना को वहां से पदमुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को लेकर पसोपेश बना हुआ था।

हालांकि इस नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग और विधानसभा अध्यक्ष के बीच तनातनी का दौर है। गौरतलब है कि अधिकारों की लड़ाई को लेकर दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार उप राज्यपाल के आदेश को चुनौती देने में लगी है।

ढींगरा की रिपोर्ट से भड़की कांग्रेस कहा - बीजेपी का षड़यंत्र

सेक्स स्कैंडल: आपत्ति जनक सीडी मिलने के बाद आप मंत्री संदीप की छुट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -