संयम से मिलती है सहजता की सीढ़ी
संयम से मिलती है सहजता की सीढ़ी
Share:

मानव के जीवन में संयम और सहजता दो महत्त्वपूर्ण अंग होते है. जो उसके सम्पूर्ण जीवन को एक अच्छी पहचान देते हैं। इस संसार में आये प्रत्येक मानव जीव को सयंम की आवश्यकता अवश्य रूप से होती है, जो उसे जीवन में प्रगति के और ले जाती है।

जिस तरह एक बालक जब धीरे-धीरे होश संभालता है.तो उसके माता-पिता जो उसके शुभचिंतक होते है. वो उस बालक को जीवन के इस दौर में क्या अच्छा है, क्या बुरा, उचित और अनुचित के बारे में समझाने का भली-भांति प्रयास करते है। जिससे वह बालक अपने जीवन में संयम को धारण करे।

क्योंकि बालक तो अपने जीवन का अभी पहला पड़ाव ही पार करता है और उसका मन यहाँ-वहाँ भटकता रहता है। उसके मन में स्थिरता का भाव लाने के लिए उसे संयम का पाठ पढ़ाया जाता है। बालक प्रत्येक वस्तु के प्रति लालायित होता है, उसे संयम बरतने के लिए तैयार किया जाता है। माता-पिता के द्वारा संयम रूपी प्रक्रिया को अपनाकर वह पल-पल असहजता से सहजता की ओर अग्रसर होने लगता है।

उसकी यह संयम की प्रवृत्ति उसे उसके संपूर्ण जीवन में सरलता से आगे बढ़नें की सामर्थ्य प्रदान करती है। जीवन में संयम रखने से सहजता आती है, जो व्यक्ति के संस्कारों को सबल बनाती है। और एक सबल व्यक्ति हमेशा आत्मनियंत्रण ,द्दृढ़ विशवास, द्दृढ़ निश्चय, के साथ अपने जीवन को उन्नत बनाता है। वह हमेशा प्रगति की और बढ़ता है, और उसके जीवन में हर समस्या का समाधान बड़ी आसानी के साथ हो जाता है। चिंता और अकार्यमन्यता उसके जीवन से हमेशा दूर ही रहतीं है।

एक संयमी व्यक्ति हमेशा आदर्श को धारण किये हुए हमेशा पद और प्रतिष्ठा को हासिल करता है। आप जानते ही होंगें की मानव जीवन तो एक ऐसी नौका है, जो दु:ख-सुख को धारण किये हुए है। संयमी व्यक्ति के जीवन में सुख -दुःख तो आते है, पर वह उनसे कभी घबराता नहीं है, अपने जीवन पथ पर अग्रसर रहता है।

यह बात भी आप जानते ही हैं की सुख है तो दुःख है, उदय हुआ है तो अस्त होगा, जन्मा है तो मरेगा, तो संयमी व्यक्ति इन सभी क्रियाकलापों से परेशान नहीं होता। वह हमेशा सहजता के साथ अपना जीवन व्यतीत करता है, और परम सुख को प्राप्त करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -