नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए स्पेन दिया भारत को सम्मान
नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए स्पेन दिया भारत को सम्मान
Share:

काठमांडू : भारत के पडोसी देश नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी भले ही मौजूदा दौर में चीन के करीब जाने की कोशिश में जुटे है लेकिन वर्ष 2015 में नेपाल के भूकंप में पीड़ितों की मदद के लिए भारत की तत्परता को विश्व स्तर पर सराहा गया है। अब स्पेन ने अपने 71 नागरिकों को सुरक्षित निकालने में भारत के सहयोग को मान्यता दी है। 

पाक रेल मंत्री की गीदड़भभकी - अगर हमला हुआ तो भारत में कोई घंटी बजाने वाला नहीं बचेगा

ऐसी की थी भारत ने नेपाल की मदद 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्पेन सरकार ने भारत को प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ सम्मान से नवाजा। स्पेन दौरे पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की तरफ से इसे स्वीकार किया। बता दें नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के वक्त ‘ऑपरेशन मैत्री’ के तहत मदद का हाथ बढ़ाया था। 25 अप्रैल 2015 की सुबह नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 9000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और 22000 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

इन तीन लम्बे लोगों ने हर किसी को कर दिया है हैरान

कई मुद्दों पर हुई बातचीत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीन देशों के दौरे की अंतिम कड़ी में स्पेन पहुंचने पर उन्हें स्पेन में उनके समकक्ष जोसेफ बोलेल फोंटेलस ने मेड्रिड में यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। इससे पहले सुषमा ने बुल्गारिया और मोरक्को का दौरा किया था। सुषमा ने जोसेफ से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भी की। नेपाल में आए भूकंप के वक्त पीएम मोदी ने नेपाल के अपने तत्कालीन समकक्ष सुशील कोइराला से फोन पर बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

इमरान खान का छोटा मुँह बड़ी बात, कहा -अगर भारत ने हमला किया तो देंगे करारा जवाब

पुलवामा हमला: भारत के उग्र तेवर देख घबराया पाक, UN से कहा- मदद कीजिए

अमेरिका : कई राज्यों ने कराया राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ मामला दर्ज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -