अब 'सपा' भी तालिबान के समर्थन में ! सांसद शफीकुर्रहमान का बयान पढ़कर आपको गुस्सा आ सकता है..
अब 'सपा' भी तालिबान के समर्थन में ! सांसद शफीकुर्रहमान का बयान पढ़कर आपको गुस्सा आ सकता है..
Share:

लखनऊ: अफगानिस्तान पर आतंकी संगठन तालिबानी के कब्जे से पूरा विश्व चिंतित है और तमाम देश अपने नागरिकों को वहाँ से निकालने में जुटे हुए हैं। अफगानिस्तान में तालिबानी राज के फिर से आने पर लोगों में काफी दहशत देखी जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। 

शफीकुर्रहमान ने तालिबान शासकों के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसी ताकत है, जिसने रूस और अमेरिका जैसे ताकतवर देशों को भी अपने देश पर कब्जा नहीं करने दिया। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले शफीकुर्रहमान ने तालिबानियों की तारीफों के पुल बाँधते हुए कहा कि अब तालिबान अपने देश को आजाद कर उसे चलाना चाहता है, यह उसका आंतरिक मसला है। उन्होंने कहा कि भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने जंग लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहाँ कोई यदि कब्जा करने आएगा तो उससे लड़ने को देश मजबूत है। बता दें कि, तालिबान की लड़ाई यदि देश को बचने की लड़ाई होती तो वो अफ़ग़ानिस्तान के कॉमेडियन, कवि की हत्याएं न करता। 21 साल की लड़की को केवल इसलिए मार डालना क्योंकि उसने हिजाब नहीं पहना था, ये देश की नहीं, बल्कि कट्टरपंथ की लड़ाई है, जिसे आज पूरी दुनिया आतंकवाद कहती है। 

इसके साथ ही शफीकुर्रहमान ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की जनता के हित के लिए कोई काम नहीं किया है, तो जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता से लेकर किसान तक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की भी राज्य में सरकार थी, किन्तु हमने लोगों को कभी परेशान नहीं किया।

'मस्जिद में राष्ट्रगान गाना और तिरंगा फहराना हराम..,' आगरा के मौलाना ने निकाला फतवा

यूरोपीय परिचालन के लिए 3,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया निर्धारित

एनएसई ने अप्रैल से अब तक 50 लाख से अधिक नए निवेशक पंजीकरण किए दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -