सपा नेता ने PM मोदी को बताया झूठा-मक्कार
सपा नेता ने PM मोदी को बताया झूठा-मक्कार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडेय इन दिनों अपने बयानों के चलते विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। जी दरअसल, मनोज पांडेय पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों में शामिल हैं और हाल ही दिए एक बयान में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहे हैं। जी दरअसल मनोज पांडेय का एक बयान इस समय चर्चाओं में है और इस बयान में उन्होंने PM मोदी को नटवरलाल करार देते हुए देश का सबसे बड़ा झूठा कह डाला है। हालांकि, अब तक सपा की तरफ से इसपर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी ने इस बयान के सामने आते ही सपा पर पलटवार कर दिया है। जी दरअसल, यह बयान इस समय यूपी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बयान में मनोज पांडेय ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा झूठा और मक्कार करार दिया है। मिली जानकारी के तहत मनोज पांडेय ने अपने बयान में कहा है, 'वह वोट के लिए किसी कि भी कसम खा सकते हैं। देश का झूठा नंबर वन है।।।।।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'यह बहुत बड़ा नटवरलाल है। देखिएगा 2022 में अपनी सरकार बनने जा रही है उसके बाद इनका भंडाफोड़ किया जाएगा।'

अब इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, ''ये हैं समाजवादी पार्टी के संस्कार! ये मनोज पाण्डेय हैं, जो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं, पूर्व मंत्री हैं, मौजूदा विधायक हैं, प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, इतना ही नहीं जानता को भी गली दे रहे हैं।''

दलितों को धोखा दे रहे केसीआर: कांग्रेस

'सोचता था दिव्यांग हूं, ऊपर वाले ने मुझे ऐसा क्यों बना दिया? ', PM से बात करते हुए बोले सुहास एल यथिराज

आयुष मंत्रालय ने शुरू की नई पहल, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -