वाराणसी में शिक्षक MLC सीट पर लहराया सपा का झंडा, लाल बिहारी यादव ने जीता चुनाव
वाराणसी में शिक्षक MLC सीट पर लहराया सपा का झंडा, लाल बिहारी यादव ने जीता चुनाव
Share:

वाराणसी: वाराणसी में शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लाल बिहारी यादव ने ओम प्रकाश शर्मा गुट के प्रमोद कुमार मिश्र को 936 वोटों से मात दे दी है। लाल बिहारी को कुल 7766 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि प्रमोद कुमार को 6830 वोट मिले। यहां पर भाजपा के चेतनारायण सिंह तीसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्हें महज 4858 वोट मिले। चेतनारायण निर्वतमान MLC भी हैं।

लाल बिहारी के जीत का ऐलान होते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए इस बात का जश्न मनाया। वोटिंग में लाल बिहारी को 7248 वोट और प्रमोद मिश्र को 6830 वोट प्राप्त हुए। अंतिम में मिश्र के वोट अंतरण करने पर सपा के लाल बिहारी के 518 मत और बढ़ गए। इस प्रकार वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 936 वोट अधिक हासिल कर चुनाव जीत गए।

बता दें कि शिक्षक सीट पर बीते 10 वर्षों से काबिज निवर्तमान विधायक चेतनारायण सिंह मतगणना के शुरू से अंत तक तीसरे स्थान पर ही बने रहे। वह मात्र 4858 वोट ही पा सके।  अन्य उम्मीदवारों में कृष्ण मोहन यादव को 1621, डा. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 783, धर्मेंद्र कुमार को 191, डा. फरीद अंसारी को 169, डा. बृजेश को 530, रजनी को 527, रमेश सिंह को 1973, राजेन्द्र प्रताप सिंह को 1444, संजय कुमार सिंह को 1001 वोट प्राप्त हुए। 

किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदूंगा, दूसरे राज्य से कोई आया तो जेल भेजूंगा - सीएम शिवराज

अखिलेश यादव की अपील- भाजपा की कलाकारी को हारने के लिए सभी वर्ग एकजुट हों

भारतीय अमेरिकी गीतांजलि राव बनी TIME की पहली ' किड ऑफ द ईयर '

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -