चंदौली में मतदान करते वक्त भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
चंदौली में मतदान करते वक्त भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
Share:

चंदौली : शहर में मतदान के समय भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए। चंदौली छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज परशुराम नतदन केंद्र पर रविवार को सुबह 10 बजे सपा और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे का झंडा हटाने की बात पर बहस कर रहे थे। इसके बाद पहले लाइन में लगने की होड़ को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा पूरा, दिल्ली के लिए भरी उड़ान

जमकर हुआ मतदान केंद्र पर बवाल  

मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता बूथ उपाध्यक्ष छोटेलाल और राहुल वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। वहीं, मतदान केंद्र पर सुबह झंडा हटाने को लेकर हुआ विवाद दोपहर 12.30 बजे गहराने लगा। मौके पर पहुंचीं भाजपा विधयाक साधना सिंह पर उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 41.16 फीसदी मतदान हुआ 

जानकारी के मुताबिक इस पत्थरबाजी के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद विधायक ने भी पुलिस के साथ हाथ में लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बता दें पुरे देश में सांतवे चरण का मतदान जारी है. जिसमें मतदाता भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे है. 

ईवीएम खराब होने से मतदान में हुई देरी, नाराज मतदाता वापस लौटे

पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित कार, चार युवकों की मौत

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, पति की मौत पत्नी गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -