देश में हुई मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दिया अपडेट
देश में हुई मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दिया अपडेट
Share:

नई दिल्ली: मानसून का इंतजार अब लगभग खत्म हो गया है। जी दरअसल हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने देश में दस्तक दे दी है, आज यानी रविवार को विभाग ने इसकी पुष्टि की। जी दरअसल मौसम विभाग ने ट्वीट करके बताया कि, 'आमतौर पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून 1 जून को देश में आता है, लेकिन इस बार इसने 29 मई को ही दस्तक दे दी है।' जी हाँ और यह भी बताया गया है कि इस तरह से ये अपनी सामान्य तारीख से तीन दिन पहले ही केरल में आ चुका है। जी दरसल आईएमडी ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात असानी के आधार पर पूर्वानुमान लगाया था कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई तक केरल तट से टकरा सकता है।

हालाँकि इसके आने में दो दिन की देरी हुई। फिर भी ये आमतौर पर होने वाली मानसून की एंट्री से तीन दिन पहले आ गया है। आप सभी को बता दें कि किसानों से लेकर सरकार तक सभी को मानसून के आने का इंतजार रहता है। जी हाँ और वजह ये है कि देश की लगभग 65 फीसदी खेती-बाड़ी मानसूनी बारिश पर निर्भर है। जहां सिंचाई के साधन हैं, वहां भी मानसूनी बारिश जरूरी है। हालाँकि पर्याप्त बारिश न होने से नदियों झीलों में भी पानी की कमी हो जाती है। आपको बता दें कि इस बार देश में मानसून का इसलिए भी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि प्री-मानसून बारिश अनुमान से काफी कम हुई है। वहीं देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में 66 फीसदी तक कम बारिश हुई, मध्य भारत में ये आंकड़ा 39 प्रतिशत का रहा। इस बार गर्मी ने भी समय से काफी पहले अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।

जी हाँ और इसकी वजह से मार्च से ही लू शुरूआत हो गई थी। आपको बता दें कि मार्च में इस बार इतनी गर्मी पड़ी कि 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया, इतनी गर्मी की वजह से फसलों पर भी बुरा असर पड़ा है। वहीं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में बताया था कि इस बार भारत में गेहूं की फसल में 7 से 8 फीसदी तक की कमी होने की आशंका है। देश में गेहूं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार पहले ही इसके निर्यात पर बैन लगा चुकी है।

हैवानियत! माँ-बेटी और बेटे सबके साथ दुष्कर्म, आरोपी को फ़ोन कर बोली बीवी- 'प्रोटेक्शन यूज करना'

ट्रेन के बाथरूम में बेहोश मिले युवक और युवती, सामने आई चौंकाने वाली वजह

'शादी को 8 साल… फिर भी नहीं बना शारीरक संबंध' कोर्ट पंहुचा उड़िया कलाकरों का केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -