May 28 2016 02:57 PM
अफ्रीका : साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर वेन पर्नेल शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी शनिवार को केप टाउन शहर की एक मस्जिद में बेहद निजी समारोह में हुई। जिसमें तक़रीबन 400 मेहमान शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीर अब सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 26 वर्षीय वेन पर्नेल की वाइफ का नाम आएशा बकर है जो कि एक फैशन ब्लॉगर हैं।
पर्नेल साल 2011 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब वे इस्लाम धर्म में कन्वर्ट हो गए थे। साथ ही उस समय उन्होंने अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था। उन्होंने अपना नया नाम वालिद रखा था। अब उनके ससुर का नाम भी वालिद ही है। पर्नेल का निकाह केपटाउन शहर की सिक्स डिस्ट्रिक की जीनातुल इस्लाम मस्जिद में हुआ।
हालांकि शादी के बाद पर्नेल ज्यादा वक्त अपनी वाइफ के साथ नहीं बिता पाएंगे क्योंकि क्योंकि इसके बाद पर्नेल अपनी टीम के साथ वेस्ट इंडीज के दौरे पर रवाना होने वाले है। शादी के बाद वह सिर्फ 3 दिन अपनी वाइफ के साथ रहेंगे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED