सौरव गांगुली आधिकारिक तौर पर बने CAB के अध्यक्ष
सौरव गांगुली आधिकारिक तौर पर बने CAB के अध्यक्ष
Share:

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बीते दिन यानि कि गुरुवार को आधिकारिक तौर पर बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। बंगाल क्रिकेट संघ की एक विशेष आम बैठक में गांगुली को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष बनाया गया। सौरव गांगुली इस महत्वपूर्ण पद पर जगमोहन डालमिया का स्थान लेंगे, जिनका 20 सितम्बर को निधन हो गया था।

बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) में डालमिया के परिवार की उपस्थिति हालांकि बनी रहेगी क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव चुना गया। 

जगमोहन डालमिया के निधन तक सौरभ गांगुली इसी पद पर आसीन थे। विशेष आम बैठक से ठीक पहले गांगुली ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ 10 मिनट चली क्योंकि गांगुली और अभिषेक के अलावा दोनों पदों के लिए कोई और उम्मीदवार नहीं था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -