पति जो जोनस संग फ्लोर-लेंथ गाउन में सोफी टर्नर ने बिखेरा हुस्न का जलवा
पति जो जोनस संग फ्लोर-लेंथ गाउन में सोफी टर्नर ने बिखेरा हुस्न का जलवा
Share:

बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हॉलीवुड शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम सोफी टर्नर दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। वैसे तो सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ना कभी खुलकर अब तक कुछ नहीं कहा है और ना ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई खास जानकारी दी हैं लेकिन अब हाल ही में LA में स्पॉट हुई ऑस्कर पार्टी 2022 में आई हुई थी, जहां उन्होंने बेहद ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया।

प्रेग्रेंट सोफी ने पति जो जोनस का हाथ थाम ऑस्कर पार्टी में पहुंची। लुक के बारें में बात की जाए तो वह फ्लोर-लेंथ लॉन्ग स्लीव रेड गाउन में बेहद स्टनिंग दिखाई दी। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखने के लिए मिला है। मेकअप के बारें में बात की जाए तो मिनिमल मेकअप के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक और हेयरस्टाइल की बात करें तो स्लीक पोनीटेल में वो बेहद स्टनिंग लग रही थी। उन्होंने इस गाउन के साथ स्पार्कली ड्रॉप ईयरिंग और पीयर-शेप इंगेजमेंट रिंग पहनी थी जो उनके लुक को परफेक्ट बनाने का काम किया है।
 
उनका ये लुक फैंस को बहुत पसंद भी कर रहे है। जो के बारें में बात कि जाए तो वह ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे थे। सोफी ने पति जो के साथ रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए नज़र आए।  फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  सोफी ने प्रिंयका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के भाई जोई जोनस को वर्ष 2016 में डेट करना शुरू किया था। दोनों ने वर्ष 2017 में सगाई भी की थी। इसके बाद 1 मई 2019 को उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था। कपल का विवाह Las Vegas में हुआ था। सोफी ने वर्ष 2020 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम  'विला' रखा है। कपल को अक्सर बेटी के साथ स्पाॅट किया जाता है। 

Oscar 2022: ड्यून से लेकर जेनी बियावैन तक जानिए किसने जीता कौन सा खिताब

Oscar की रेस में जीती ऋचा चड्ढा की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड', यहाँ देखें बाकी लिस्ट

VIDEO: Oscars के मंच पर हुआ बवाल विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मारा मुक्का, जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -