'सूर्यवंशी' फिल्म के 'टिप टिप' सांग में दिखा कैटरीना कैफ का किलर अंदाज
'सूर्यवंशी' फिल्म के 'टिप टिप' सांग में दिखा कैटरीना कैफ का किलर अंदाज
Share:

5 नवंबर को 'सूर्यवंशी' मूवी थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैक्ड मूवी दीपावली के अवसर पर तहलका मचा रही है। इस मूवी का सांग 'टिप टिप' रिलीज हो गया है। इस सांग में अक्षय एवं कैटरीना की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। कैटरीना के डांस मूव्ज ऑन प्वॉइंट हैं। अक्षय कुमार एवं कैटरीना कैफ स्टारर मूवी प्रशंसकों के बीच बहुत सुर्खियां बटोर रही है। मूवी ने पहले ही दिन 26 करोड़ की कमाई कर ली है। 

वही इस सांग को उदित नारायण एवं अलका याग्निक ने गाया है। ओरिजनल म्यूजिक विजू शाह का है। इस म्यूजिक को री-क्रिएट तनिष्क बागची ने किया है। वर्ष 1994 में मूवी 'मोहरा' के सांग 'टिप टिप बरसा पानी' को री-क्रिएट किया गया है। ओल्ड सांग में अक्षय कुमार एवं रवीना टंडन थे। आजतक रवीना इस सांग में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से जानी जाती हैं। 

वही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने का अवार्ड अपने नाम कर लिया है। 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर ब्रॉडकास्ट हुई इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं भारत में इस फिल्म को 4000 थिएटर में लॉन्च किया गया है। 'सूर्यवंशी' नॉर्थ अमेरिका में 490 स्थानों पर 520 स्क्रीन्स, यूनाइटेड अरब में 137 स्क्रीन्स पर, ऑस्ट्रेलिया में 107 स्क्रीन्स पर लॉन्च हुई। यूरोप के पूरे 158 स्थानों पर इसे रिलीज किया गया। यही नहीं इजरायल, जापान, चिले, इजिप्ट, इराक, जिबूती में भी इस फिल्म की रिलीज ने अपने पैर पसारे। 

गुलाबों के बीच नजर आई दिशा पटानी, एक्ट्रेस के लुक ने किया फैंस का हाल बेहाल

‘सन 84 जस्टिस’ ने छुआ लोगों का दिल, देखकर झलके लोगों के आंसू

समंदर किनारे अलाना पांडे को बॉयफ्रेंड ने दिया रोमांटिक प्रपोजल, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -