इनके चक्कर में सोनू सूद को जन्मदिन पर धोने पड़े बर्तन, वीडियो हो रहा वायरल
इनके चक्कर में सोनू सूद को जन्मदिन पर धोने पड़े बर्तन, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इसी के चलते सभी जगह से उन्हें बधाइयां मिल रहीं हैं। सोनू आज 48 साल के हो गए हैं। ऐसे में आज सोनू को आम से लेकर ख़ास लोग तक बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा में 30, जुलाई 1973 को हुआ था। वहीँ आप जानते ही होंगे कि साल 2020 में सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहे और देखते ही देखते उन्हें गरीबों का मसीहा तक कहा गया। ऐसे में आज उन्हें करोड़ो लोग बधाइयां दे रहे हैं। अब इसी लिस्ट में एक नाम शामिल हुआ है बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान का।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

उन्होंने सोनू सूद को बधाई तो नहीं दी लेकिन हाँ डांटते हुए उनसे बर्तन जरूर धुलवा लिए। आप देख सकते हैं फराह खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वैसे फराह खान जल्द ही जी कॉमेडी फैक्टरी में नजर आएंगी। वहीँ फिलहाल उनके द्वारा शेयर किया गया सोनू सूद का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह सोनू सूद को डांटते हुए उनसे बर्तन धोने के लिए कह रही हैं।

वैसे फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप जानते हैं आप किसी के सबसे अच्छे दोस्त तभी हैं जब आप उसका जन्मदिन मना उससे बर्तन धोकर मनवा सको। सोनू सूद आपके साथ शूटिंग करने का मजा आया। आप हमेशा असंभव को अंजाम देते रहे हैं और आकाश का बुलंदियों को छुएं।' खबरें यह भी है कि जल्द ही फराह और सोनू एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई देने वाले हैं। वैसे सोनू सूद के बारे में बात करें तो इस समय उनके पास कई फ़िल्में हैं और जल्द ही वह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाका मचाने वाले हैं।

वार्निंग लेवल से ऊपर बह रही यमुना, दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का संकट

उपयोगकर्ता की यात्रा के लिए स्थानों का सजेशन करेगा स्नेप मैप

अगस्त 2022 तक चालू होगा गोवा का नया हवाई अड्डा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -