करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सोनू सूद ने महिलाओं के लिए लिया नया संकल्प
करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सोनू सूद ने महिलाओं के लिए लिया नया संकल्प
Share:

एक्टर और परोपकारी सोनू सूद हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा साथ खड़े हुए दिखाई दिए है। उनका चैरिटी फाउंडेशन इसका सबूत है। उन्होंने चिकित्सा सहायता के साथ कम आय वाले पृष्ठभूमि के अनगिनत लोगों की मदद की है, उन्होंने उन युवा व्यक्तियों की सहायता की है जो आगे की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्होंने उन बच्चों के लिए स्कूल बनाने और उन बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में भी  सहायता की है जो कोरोना से प्रभावित थे। और इस बार वह महिलाओं को सशक्त बनाने में सहयता कर रहे हैं।

सोनू सूद ने महिलाओं को खुद को सशक्त बनाने में सहायता  करने के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने का संकल्प भी ले लिया है। “मैं अभी कुछ समय से इन केंद्रों को खोलना चाह रहा था। विचार इन महिलाओं को खुद को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना है। किसी देश की प्रगति के लिए, महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता के लिए सक्षम होना बहुत ही ज्यादा अहम् रहा है। कई बार, हम ऐसे परिवारों को देखते हैं जहां महिलाएं अकेले कमाने वाली होती हैं, मैं उन्हें बेहतर नौकरी पाने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना चाह रहा हूं।

एक्शन हीरो ने यूपी, पंजाब, बिहार आदि सहित देश भर में ऐसे कई केंद्र खोलने का संकल्प लिया, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंच सके। केंद्र कोडिंग, सिलाई आदि जैसे विभिन्न कौशल प्रदान करने वाले है।  एक्टर  का वर्ष विभिन्न भाषाओं में मूवीज के साथ बहुत व्यस्त रहा है, लेकिन उन्होंने कभी भी वंचितों के लिए सहायता प्रदान करना बंद नहीं किया है।

झगड़े में जख्मी हुआ था हैंडबॉल खिलाड़ी, हो गई मौत

प्रो कबड्डी लीग में उभरते सितारे जय भगवान ने पूरा किया अपने पिता का सपना

AIFF ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ियों के लिए इस चीज की करेगा कार्रवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -