सोनू सूद से लेकर शाहरुख़ खान तक, लॉकडाउन में मसीहा बने थे ये स्टार्स
सोनू सूद से लेकर शाहरुख़ खान तक, लॉकडाउन में मसीहा बने थे ये स्टार्स
Share:

आप सभी को याद ही होगा कि आज ही के दिन दो साल पहले देशव्यापी लॉकडाउन (Nationwide Lockdown) लगाया था। उस लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया था और उस दिन को कोई भुला नहीं सकता। उस समय कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते लगे लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रवासी कामगारों को प्रभावित किया था। जी हाँ और उसी दौरान कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों ने बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद की। आज हम उन्ही के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

* इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता सोनू सूद का। आप सभी को पता ही होगा कि सोनू सूद को लॉडाउन के दौरान देश का मसीहा घोषित कर दिया गया था। जी हाँ और लॉकडाउन में सोनू ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही उन्होंनो लोगों को राशन और मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया कराई थीं। वैसे लॉकडाउन में सोनू द्वारा शुरू किया गया काम अभी तक जारी है।

* इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है शाहरुख खान का। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हेल्थ वर्कर्स के लिए दो हजरा पीपीई किट डोनेट की थीं। वहीं इसके अलावा उन्होंने बीस हजार एन-95 मास्क केरला में डोनेट किए थे। इसी के साथ शाहरुख ने अपने ऑफिस स्पेस को क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए भी दिया था। केवल यही नहीं बल्कि अपने मीर फाउंडेशन एनजीओ के तहत वह उन बच्चों का सहारा बने, जिनकी मां लॉकडाउन में गुजर गईं।


* इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का उन्होंने शुरूआती दिनों में कसम खाई थी कि वह एक लाख डॉलर उन महिलाओं को डोनेट करेंगी, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी के साथ भी अपना सहयोग दिया था।


* वहीं शबाना आजमी ने एक्शन एड इंडिया नामक एनजीओ को 10 लाख रुपये का डोनेशन देकर जरूरतमंदों की मदद की थी। जी हाँ और इसी के साथ उन्होने 21 राज्यों के 172 जिलों में जरूरतमंदों तक खान, सैनिटेशन और हाइजीन प्रोडक्ट भी भिजवाए थे।

* इसी के साथ आयुष्मान खुराना भी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ मिलकर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की थी। वहीं इसके अलावा उन्होंने पीएम केयर्स फंड में भी कुछ राशि डोनेट की थी।

वीरान हो गई थी सड़कें, बाज़ारों में पसरा था सन्नाटा.. जब 2 साल पहले आज ही के दिन लगा था लॉकडाउन

LPG और पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने पर बोले राहुल गाँधी- 'थाली बजाओ'

चीन में फिर 'जानलेवा वायरस' का कहर, लॉकडाउन में कैद हुए 90 लाख लोग .. सरकार ने सख्त किए नियम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -