फैंस ने किया सोनू सूद की फोटो का दूध से अभिषेक, वीडियो हो रहा वायरल
फैंस ने किया सोनू सूद की फोटो का दूध से अभिषेक, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज लाखों लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। उन्हें हर कोई प्यार ही प्यार दे रहा है। साल 2020 के लॉकडाउन के समय से ही सोनू ने अपने सामाजिक कामों के चलते लोगों के दिलों में जगह बनाई और वह लोगों के मसीहा बने हुए हैं। बीते साल उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की और अब इस साल वह ऑक्सीजन से लेकर जीवन रक्षक इंजेक्शन तक लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उनके इन नेक कामों की प्रशंसा महाराष्ट्र समेत अन्य कई राज्यों की सरकार भी कर चुकी है।

अब इसी करं में सोनू सूद द्वारा की जा रही लोगों की मदद के सम्मान में उनके फैंस ने उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त करने का एक एक पारंपरिक तरीका अपनाया। जी दरअसल सोनू सूद की फोटो को किसी देवी देवता की तरह ही फैंस ने दूध से अभिषेक किया और उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। अब इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में लोग सोनू सूद की तस्वीर को दूध से नहलाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित श्री कालहस्ती का बताया जा रहा है। यहाँ पर सभी ने सोनू सूद के कामों की प्रशंसा करते हुए उनकी फोटो का दूध से अभिषेक किया। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग तेजी से सोनू की तारीफ़ करने में लगे हुए हैं। वैसे सोनू सूद ने अपने सोनू सूद फाउंडेशन की शुरुआत की है जिसके तहत वो ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने का उद्देश्य लेकर चल रहे हैं।

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आंध्र प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2.29 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा ऐलान, बंद होने जा रहा है 26 साल पुराना ये ऐप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -