क्या कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे सोनू सूद? अभिनेता ने किया खुलासा
क्या कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे सोनू सूद? अभिनेता ने किया खुलासा
Share:

साल 2020 से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में हर एक व्यक्ति की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। कभी सोनू सूद भगवान बने नजर आए तो कभी मसीहा। यह नाम उनके फैंस ने उन्हें दिए हैं। हालाँकि इस बीच कई बार सोनू सूद की इस नेकदिली पर सवाल भी उठाए जाते हैं। कुछ हेटर्स का कहना है सोनू सूद पॉलिटिक्स में एंट्री पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई बार अभिनेता के चुनाव लड़ने की खबरें आती रही हैं। अब एक बार फिर से सोनू को लेकर ऐसी खबर सामने आई है। हालाँकि इसका जवाब देकर सोनू ने अफवाहों को खत्म कर दिया है।

हाल ही में एक ट्वविटर अकाउंट पर सोनू सूद के महाराष्ट्र में कांग्रेस की तरफ से मेयर का इलेक्शन लड़ने का पोस्ट शेयर किया गया। इसे शेयर करते हुए लिखा गया, 'महाराष्ट्र कांग्रेस मेयर 2022 चुनावों के लिए सोनू सूद को अपना कैंडिडेट बनाने के बारे में सोच रही है।' अब इस पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'ये सच नहीं है। मैं बतौर कॉमन मैन रहकर ही खुश हूं।'

वैसे सोनू सूद से अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं? और इसका सटीक जवाब ना के तौर पर सोनू सूद के पास तैयार रहता है। हर बार सोनू सूद ने चुनाव लड़ने के लिए न ही कहा है। वैसे आज भी लोग ट्विटर पर और उनके घर पर जाकर मदद की गुहार लगाते हैं। हालाँकि सोनू सूद को भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर खुशी मिलती है और वह हमेशा मदद करने में आगे रहते हैं। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर मूवी पृथ्वीराज में दिखाई देंगे।

रूस एस-400 मिसाइल आपूर्ति पर तुर्की के साथ नए अनुबंध पर करेंगे हस्ताक्षर

'विरोध करना किसानों का अधिकार, लेकिन सड़कें बंद नहीं रख सकते..', SC बोला- समाधान खोजे सरकार

भोपाल की नयी पहल: अब घर-घर जाकर वैक्सीन लगाएगी यह मोबाइल वैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -