ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं सोनू निगम, जानिए आखिर क्या है माजरा
ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं सोनू निगम, जानिए आखिर क्या है माजरा
Share:

सोनू निगम बॉलीवुड के आइकॉनिक सिंगर्स में से एक हैं। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने ऐसे-ऐसे गाने गाये हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीता है। 90s से लेकर अभी तक सोनू की आवाज, लोगों के दिलों में बसी है। अब हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर शेयर किया। जी हाँ और इस पोस्टर में जहां पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अलग-अलग अंदाज स्क्रीन पर उतारते दिख रहे थे, वहीं बैकग्राउंड में एक प्यारी सी धुन गुनगुनाते हुए सोनू निगम की आवाज सुनाई दे रही थी। आपको बता दें कि 'मैं अटल हूं' के मोशन पोस्टर में लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में पंकज त्रिपाठी का ट्रांसफॉर्मेशन तो पसंद आ ही रहा है, हालाँकि दूसरी तरफ सोनू की आवाज की भी खूब तारीफ हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)

जी दरअसल एक बार फिर से सोनू निगम की आवाज किसी गीत में सुनना फैन्स को बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों के कई यादगार गीत देने वाले सोनू आजकल कम ही गाने गाते हैं। आपको बता दें कि 'मैं अटल हूं' के लिए आज यानी मंगलवार सुबह सोनू सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे थे और अब उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सोनू, रॉक म्यूजिक का किंग कहे जाने वाले एल्विस प्रेस्ले के बारे में बात कर रहे हैं। जी दरअसल सोनू के बारे में फैन्स ये बात करने लगे थे कि वो इंडिया के एल्विस प्रेस्ले हैं। अब इसी बात पर जवाब देते हुए सोनू ने कहा, 'मैं एल्विस की तरह गा सकता हूं, एल्विस मेरी तरह नहीं गा सकते थे।'

जी हाँ और सोनू ने गाते हुए समझाया कि कैसे वेस्टर्न सिंगिंग और हिंदुस्तानी संगीत गाने की पद्धति ही एकदम अलग हैं। सोनू ने कहा, 'हम लोग वेस्टर्न गा सकते हैं। इंग्लिश बोल सकते हैं, इंग्लिश स्टाइल में गा सकते हैं। लेकिन अंग्रेजों के लिए हिंदी बोलना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दोनों पद्धति ही एकदम अलग हैं।' इसी के साथ सोनू ने आगे कहा, 'इन दोनों की पद्धति बिल्कुल अलग है और इन्हें मिलाना बहुत अलग है।' गाकर उदाहरण देते हुए सोनू ने बताया कि वो इसलिए दोनों स्टाइल पर मेहनत करते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर दोनों में गा सकें।

'दो साल तक चुप क्यों रहे', सुशांत केस में खुलासा करने वाले पर भड़के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स

झूलन गोस्वामी बनीं अनुष्का शर्मा, शूटिंग पूरी होते ही साथ काटा केक

बॉयफ्रेंड से चिपकी नजर आईं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -