मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गईं सोनिया गांधी, राहुल भी साथ
मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गईं सोनिया गांधी, राहुल भी साथ
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी उपचार के लिए विदेश गई हुईं है। उनका ध्यान रखने के लिए राहुल गांधी भी उनके साथ गए हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया रूटीन चेक अप के लिए USA गईं हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी शनिवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुईं हैं। इस कारण सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान सोनिया गांधी मौजूद नहीं रहेंगी। राहुल गांधी ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को सूचित कर दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी लगभग दो सप्ताह में लौटेंगी, जबकि राहुल गांधी एक सप्ताह में लौट आएंगे। संभव है इसके बाद राहुल संसद सत्र में हिस्सा भी लें। उल्लेखनीय है कि अमेरिका जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस संगठन में बड़ा परिवर्तन किया था। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रूटीन चेकअप के लिए ही 30 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हुई थीं। उन्हें 2 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र का आगाज़ सोमवार से होने वाला है। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार संसद सत्र पहले से काफी बदला हुआ रहेगा। सत्र के दौरान संसद परिसर में उपस्थित रहने वाले व्यक्तियों के लिए खास नियम बनाए गए हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी कह चुके हैं कि इस बार सत्र चुनौतीपूर्ण रहेगा।

अमेरिका के एक मॉल में अचानक शुरू हुई फायरिंग, मचा तहलका

दिल्ली दंगा: चार्जशीट में अपना नाम आते ही 'आगबबूला' हुआ सीताराम येचुरी, केंद्र पर लगाए गंभीर इल्जाम

कनाडा समेत इन शहरों में कोरोना ने मचाया आतंक, बढ़ता जा रहा मौत का सिलसिला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -