राहुल को मिलेगा माँ का साथ, भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी सोनिया गांधी
राहुल को मिलेगा माँ का साथ, भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने वाली हैं। सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सोनिया गांधी अकेले इस यात्रा में शामिल होंगी या उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी मां के साथ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। बता दें कि इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। राहुल गांधी अगले 21 दिन में कर्नाटक में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। ऐसा पहली दफा होगा जब सोनिया गांधी यात्रा में हिस्सा लेंगी।

बात दें कि, राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ किया था, उस वक़्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई हुई थीं। राहुल की यात्रा 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट में दाखिल हुई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब भाजपा शासित राज्य में प्रवेश कर चुकी है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। बता दें कि पहली बार यह यात्रा भाजपा शासित राज्य से गुजर रही है। कर्नाटक में यात्रा का यह तीसरा दिन है। 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य भाजपा और RSS द्वारा भारत में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी और किसी भी सूरत में नहीं रुकेगी, जैसे आज यह बारिश भी हमें नहीं रोक पाई। उन्होंने आगे कहा कि नदी जैसी यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचेगी। गर्मी, तूफान, बारिश या ठंड से यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। इस नदी में आपको नफरत या हिंसा नहीं दिखेगी, केवल प्यार और भाईचारा दिखेगा।

जन्मदिन पर 'सत्येंद्र जैन' को केजरीवाल ने फिर बताया ईमानदार, नेटिजेंस ने सरेआम खोल दी पोल

नंबर वन आने पर हुआ जश्न, महापौर ने शहरवासियों को दी बधाई

मुलायम यादव की सेहत में कोई सुधार नहीं, मोदी-योगी ने अखिलेश से जाना हालचाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -