राष्ट्रपति के 'अपमान' पर सोनिया गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस अध्यक्ष ?
राष्ट्रपति के 'अपमान' पर सोनिया गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस अध्यक्ष ?
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सदन के बाहर की गई एक टिप्पणी को लेकर आज यानि गुरुवार (28 जुलाई) को संसद में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा ने विपक्षी दल को 'आदिवासी और गरीब विरोधी' करार देते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की। वहीं, राष्ट्रपति के अपमान पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'अधीर रंजन ने पहले ही माफी मांग ली है।' हालांकि, सोनिया ने संसद के अंदर इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया।  

वहीं, सोनिया गांधी ने CPP दफ्तर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी इस बैठक में पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं, भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी से इस मामले पर लोकसभा में बयान देने को कहा है। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राष्ट्रपति को लेकर दिए गए अपने बयान पर लोकसभा में अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए कहा है।

इससे पहले, जब लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ हुई, तो केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर उनका अपमान किया। ईरानी ने कहा है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित द्रौपदी मुर्मू का चौधरी ने 'सड़क पर जाकर' अपमान किया। 

सारी मर्यादाएं लांघ गई कांग्रेस.., राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल क्यों ?

CM शिंदे ने किया शिवसेना में की नई नियुक्तियों का ऐलान

अवैध खनन में सामने आया CM सोरेन के करीबी का हाथ, 30 करोड़ की शिप से जुड़ा है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -