सोनिया गाँधी की तबियत बिगड़ी, आज हरियाणा में नहीं कर सकेंगी रैली
सोनिया गाँधी की तबियत बिगड़ी, आज हरियाणा में नहीं कर सकेंगी रैली
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस की अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने वाली थीं, लेकिन अब उनकी जगह उनके बेटे व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से पार्टी का प्रचार नहीं किया था।

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापस लौटने के बाद यह सोनिया गाँधी की पहली चुनावी रैली थी। पार्टी ने इसके लिए एक विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सोनिया गाँधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। लेकिन अब पार्टी के एक सूत्र ने बताया है कि सोनिया अपनी खराब सेहत के कारण रैली में शामिल नहीं हो सकेंगी।

पार्टी के सूत्र ने आगे बताया है कि, "सोनिया गाँधी की जगह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।" आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं इन चुनावों की मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी और उसी दिन नतीज़े भी जारी किए जाएंगे।

सीएम योगी से मिलीं कांग्रेस MLA अदिति सिंह, पार्टी ने थमाया नोटिस

FATF से पाकिस्तान को बड़ा झटका, टेरर फंडिंग के कारण उठाया ये कदम

हरियाणा में आज मचेगा घमासान, पीएम मोदी और सोनिया गाँधी करेंगे चुनाव प्रचार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -