देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्ली : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केंद्र सरकार ने जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने खबरों को बताया गलत

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदानों को याद करते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई लोकतांत्रिक राष्ट्र जैसे युवा भारत, जल्द ही तानाशाही में बदल गए। जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर, आइए हम जवाहरलाल नेहरू जी के मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थानों के निर्माण में योगदान को याद करें, जिन्होंने 70 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को जीवित रखने में मदद की है।

मोदी जी पिछले बार से अधिक ताकत से सरकार में आए हैं : अनुपम खैर

बता दें जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था और मां का नाम स्वरूप रानी था। जवाहर लाल नेहरू जनवरी 1934 से फरवरी 1935 तक जेल में थे, उस दौरान उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी जिसका नाम 'टूवार्ड फ्रीडम' है। इसे 1936 में अमेरिका में पब्लिश किया गया था। 

मालदीव दौरे से अपनी विदेश यात्रा का आगाज करेंगे पीएम मोदी

30 मई को फिर एक बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे नरेंद्र दामोदरदास मोदी

राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -