इनमे से कोई एक हो सकता है पंजाब का नया CM! आज होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द
इनमे से कोई एक हो सकता है पंजाब का नया CM! आज होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी के पंजाब की नई मुख्यमंत्री बनने के आसार हैं। जी दरअसल बीते शनिवार की देर रात तक पंजाब कांग्रेस में पार्टी के नेताओं के मंथन हुए और उसके बाद उनके नाम पर नेताओं ने अपनी सहमति जाहिर की है। वहीँ दूसरी तरफ अंबिका सोनी ने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से साफ़ मना कर दिया है। खबरें हैं कि अंबिका सोनी ने पंजाब में पार्टी में आपसी गुटबाजी को देखते हुए मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने से इनकार कर दिया है। जी दरअसल अंबिका का कहना है कि ''पंजाब में सिख समुदाय से जुड़े किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाए, तो बेहतर होगा।''

सामने आने वाली खबर के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री पद पाने की होड़ में पंजाब कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ सबसे आगे चल रहे हैं। आप सभी को पंजाब के कांग्रेसी विधायकों ने सूबे का नया कप्तान चुनने की जिम्मेदारी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी है। वहीँ दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह का बीते शनिवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि, आज यानी रविवार की सुबह 11 बजे एक बार फिर विधायक दल की बैठक आयोजित होने वाली थी, हालाँकि इसे रद्द बताया जा रहा है।

कुछ सूत्रों का कहना है कि नये विधायक दल के नेता के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अम्बिका सोनी, ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा आदि के नामों की भी चर्चा है। कुछ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 'अगर पार्टी आलाकमान सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो फिर उनके साथ हिंदू और दलित समुदाय से दो उप मुख्यमंत्री या फिर इनमें से एक समुदाय का नेता उप मुख्यमंत्री और दूसरे समुदाय का नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।'

चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जला डॉक्टर

अक्टूबर की इस तारीख से शुरू होने जा रहा है बिग बॉस 15

बिग बॉस OTT की ट्रॉफी लेकर घर लौटीं दिव्या अग्रवाल का अनोखे तरीके से हुआ स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -