आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा, कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा
आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा, कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा
Share:

नई दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी। उनके साथ उनकी बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी रहेंगी। पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका न सिर्फ जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताएंगी, बल्कि संगठन की नब्ज टटोलेंगी। साथ ही यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार पार्टी ने चुनाव तो जरूर जीता, लेकिन किस कारणवश इस बार अधिक मतों से जीत हासिल नहीं हो पाई। 

थावर चंद गहलोत होंगे राज्यसभा में भाजपा के नए सदन नेता

इस तरह होगा पूरा दौरा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सांसद सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा का यह पहला रायबरेली दौरा होगा। आज फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां आम जनता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका चुनाव जीतने पर आभार जताएंगी। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।

महाराष्ट्र वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कहा - भाजपा से ही होगा सूबे का अगला सीएम

कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

इसी के साथ रायबरेली संसदीय सीट पर इतनी बार अब तक किसी प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं की थी। माना जा रहा है कि आभार जताने के बहाने सोनिया-प्रियंका संगठन की नब्ज टटोलकर यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार जीत का अंतर कम क्यों हुआ। सोनिया-प्रियंका के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नेताओं के 12 जून के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।

मुकुल रॉय का दावा, कहा- बंगाल में हिंसा के लिए सिर्फ और सिर्फ ममता जिम्मेदार

ममता पर शिवराज सिंह का हमला, कहा- दीदी का मानसिक संतुलन बिगड़ा

केवी चौधरी का कार्यकाल समाप्त, शरद कुमार बनाए गए अंतरिम चीफ विजिलेंस कमिश्नर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -