किसान आंदोलन और COVID-19 के चलते सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन
किसान आंदोलन और COVID-19 के चलते सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन
Share:

नई दिल्ली: देश में चल रहे किसान आंदोलन के 13वें दिन यानी आज मंगलवार को भारत बंद है। जी हाँ, इसका आयोजन किसानों ने किया है। आज ही यह खबर सामने आई है कि, 'कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल यानि बुधवार 9 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन नहीं मनाएंगी।' जी दरअसल कांग्रेस प्रमुख ने यह फैसला देशभर में केंद्र सरकार के कृषि बिलों के विरोध में कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन और देश में कोविड-19 की फैली महामारी के चलते किया है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। जी दरअसल किसान संगठनों की यह घोषणा है कि देशभर में आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। हालांकि, किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि, 'बंद शांतिपूर्ण रहेगा।' किसान संगठनों के नेताओं ने यह भी कहा है कि, 'हमारे मंच पर किसी राजनेता को जगह नहीं मिलेगी।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज यानी मंगलवार को बुलाए गए किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस ने यह भी लोगों से अनुरोध किया है कि वह किसानों का समर्थन करें। वैसे कांग्रेस की राज्‍य सरकारें जिन राज्‍यों में हैं, वहां भारत बंद को समर्थन किया जा रहा है।

भारत बंद: वेस्ट यूपी में हुई प्रशासन अलर्ट, 183 स्थानों पर चक्का जाम

आज 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है भारत बंद

आज शुभ है इन राशिवालों के लिए दिन, इन्हे हो सकता है बड़ा नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -