कई दिनों बाद बेटे राहुल से मिली सोनिया गाँधी, एक दूसरे को देखते ही झलक उठे आंसू
कई दिनों बाद बेटे राहुल से मिली सोनिया गाँधी, एक दूसरे को देखते ही झलक उठे आंसू
Share:

नई दिल्ली: शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सम्मिलित हुईं एवं थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। इस के चलते मां सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी को गले लगाकर बहुत प्यार किया। बेटे के साथ सोनिया गांधी के भावुक पलों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में आरम्भ हुई इस पदयात्रा में भाग लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सम्मिलित हुई थीं।

वही प्रातः में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की। शनिवार प्रातः ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई तथा बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया। यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ भागों से यातायात जाम की खबर प्राप्त हुई है। यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी।

शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा लगभग प्रातः 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंची। तत्पश्चात, यात्रा शाम साढ़े चार बजे लाल किला पहुंचेगी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार की तरफ से जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि भाजपा कोरोना को लेकर राजनीति कर रही है तथा भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के प्रयास में लगी है।

भारत जोड़ने की कोशिश में राहुल, लेकिन टूट रही 'कांग्रेस' का क्या ? राजस्थान में फिर घमासान

उद्धव गुट को बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुआ ये नेता

खाई में जा गिरी BJP नेता की कार, हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -