राजीव गांधी को यादकर, पीएम मोदी पर कर रहे वार
राजीव गांधी को यादकर, पीएम मोदी पर कर रहे वार
Share:

नई दिल्ली : भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25 वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उनका स्मरण हो रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में कई कार्यक्रम कांग्रेस और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित हो रहे हैं। यही नहीं उनकी समाधी बीरभूमि पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि प्रदान की। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के ही साथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए पार्टी में जान फूंकने के लिए कार्यक्रम तय किए गए।

युवा कांग्रेस विशेष थीम पर कार्य कर रहा है जिसे हम में हैं राजीव नाम दिया गया है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की 25 वीं पुण्यतिथि का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी के बलिदान को देशभर में और कांग्रेस के नेता बड़े पैमाने पर स्मरण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोति किया जाएगा। जिसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित प्रमुखतौर पर मौजूद रहेंगी और इस समारोह का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में राजीव गांधी के बलिदान का स्मरण किया जाए्रगा। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय ह कि कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस दौरान राजीव गांधी द्वारा सूचना तकनीक को भारत में प्रसारित करने के लिए कार्य करने की तारीफ की जा रही है। तो दूसरी ओर पंचायती राज राजीव गांधी का सपना कहा गया है।

कहा गया है कि इसकी शुरूआत राजीव ने ही की थी। भाजपा ने इस क्षेत्र में पहले पहल तो कुछ भी नहीं किया। राजीव गांधी को लेकर यह भी कहा गया कि वे ही कंप्युटर तकनीक को भारत में प्रचारित और प्रसारित करने में अग्रसर रहे। उनकी विदेश नीति भी बहुत मजबूत थी। भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही मतदान की आयु को 21 से कम कर 18 करने के लिए पहल की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -