रोहतक गैंगरेप पर सोनिया गांधी ने जाहिर की नाराजगी
रोहतक गैंगरेप पर सोनिया गांधी ने जाहिर की नाराजगी
Share:

रोहतक : हरियाणा के रोहतक में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ गैंगरेप के बाद इसकी हत्या कर दी गई। लड़की के शव की हालत देखने के बाद इसे दिल्ली में हुए निर्भया कांड गैंगरेप की तरह भयावह माना जा रहा है। इस घटना की निंदा कांग्रेस ने की है। कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मामले में कमेंट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हवाले से इस मामले में ट्विट कर घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है।

सोनिया गांधी ने जघन्य गैंगरेप और हत्या को लेकर नाराजगी जाहिर की दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने ट्विटर पर ट्विट किया उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक और निर्भया की जिन्दगी बर्बाद हो गई, आखिर महिलाओं के प्रति अपराध कब थमेगा। अपराधियों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

हरियाणा के रोहतक में जो गैंगरेप हुआ उसमें पीड़िता के प्रायवेट पार्ट में नुकीला तत्व चुभो दिया गया। इतना ही नहीं पीड़िता की पहचान छुपाने हेतु हैवानों ने सिर को पत्थरों से कुचल दिया। आरोपियों ने पीड़िता के सिर पर वाहन तक चढ़ा दिया। पीड़िता की मां ने उनकी पुत्री को लेकर कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

बिहार को सिर्फ अपराधों के नाम पर बदनाम किया जाता है - नीतीश कुमार

इंदौर की मॉडल की संदिग्ध हालत में मौत, प्रेमी पुलिस की हिरासत में

IPL में सट्टा लगाने वाले पांच सट्टेबाज गाजियाबाद से गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -