सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी, शशि थरूर बोले- 'मां तो मां होती है...'
सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी, शशि थरूर बोले- 'मां तो मां होती है...'
Share:

बेंगलुरु: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में आज यानी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वहीं इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। जी हाँ और पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा। इस समय सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो आप यहाँ देख सकते हैं। अब कई लोग राहुल गांधी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया। जी हाँ और उन्होंने लिखा, 'मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।'

आप सभी को बता दें कि सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं। जी हाँ और सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं। खबरों के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। जी दरअसल सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है।

काफी लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। जी दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं और उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था। उस दौरान सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे। अभी सोनिया कुछ दिनों पहले ही भारत लौटी हैं।

4 हाथ-4 पैर-4 कान... MP में जन्मा 'ब्रह्मा का अवतार', देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

मांडू में आयोजित होगा भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

भारत-अफ्रीका के बीच पहला ODI आज, लखनऊ में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -