राहुल को मिलेगी कांग्रेस की कमान, फैसला जल्द
राहुल को मिलेगी कांग्रेस की कमान, फैसला जल्द
Share:

चंडीगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जल्द ही आपस में चर्चा कर पार्टी के नए प्रमुख के नाम को तय करने की बात कही है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मामले में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हें कि नेहरू - गांधी के उत्तराधिकारियों को ही पार्टी की कमान सौंपी जाए। यदि ऐसे होता है तो राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं दूसरी ओर प्रियंका गांधी के भी राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें सामने आ रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कहा गया कि कांग्रेस नेता और पार्टी कार्यकर्ता यह समझते हैं कि राहुल गांधी एक दिन पार्टी अध्यक्ष जरूर बनें। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस में सोनिया और राहुल मिलकर काम करेंगे तो कांग्रेस के लिए कई तरह की अच्छी बातें सामने आ सकती हैं। मामले में अहमद पार्टी के पंजाब और हरियाणा मामलों के प्रभारी बनाए गए हैं।  जब पार्टी की विभिन्न राज्य इकाईयों के बीच कलह की बात सामने आई तो उसे टाल दिया गया।

 पंजाब में अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंेह बाजवा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंेह हुड्डा के साथ अशोक तंवर को आपस में धुर विरोधी माना जा रहा है। दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा को लेकर फिलहाल पार्टी की ओर से अधिक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पार्टी प्रमुखों के नाम तय होने के बाद पार्टी सिलसिलेवार तरीके से अपने आंदोलनों और कार्यों की रणनीति को तय करेगी।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -