सोनिया गाँधी से मिले कमलनाथ, बन सकते हैं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष!
सोनिया गाँधी से मिले कमलनाथ, बन सकते हैं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष!
Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यानी गुरूवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कुछ सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। वही सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में यूपी में सक्रिय भूमिका निभा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। आप सभी को बता दें कि बीते मंगलवार से ही कांग्रेस में बड़ी बैठकों का दौर जारी है।

इस बीच सबसे अधिक गंभीर बात यह है कि कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा चल रही है। जी हाँ, कांग्रेस राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। इसी के साथ, दोनों पार्टियों से कमलनाथ के संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं। आप सभी को पता ही होगा कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस और सपा एक साथ चुनावी मैदान में उतरी थीं, हालाँकि उस दौरान गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय जनता पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

आज से करीब पांच साल पहले साथ आई कांग्रेस और सपा के बीच राज्य की 403 सीटों के बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा चली थी। उसके बाद अंत में सपा ने 298 सीटों पर लड़ने का फैसला किया, जबकि, कांग्रेस के हिस्से में 105 सीटें आई थीं। वहीँ साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सपा और मायावती की अगुवाई वाली बसपा के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उस दौरान हुए गठबंधन को राज्य की 80 सीटों में से 15 सीटों पर जीत मिली थी, दोनों पार्टी प्रमुखों ने साफ कर दिया है कि वे दोबारा साथ नहीं आएंगे।

दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं: नरोत्तम मिश्रा

यूपी में फिर बजेंगे DJ, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद HC का फैसला

भारत सरकार से टकराव के बीच Twitter का बड़ा ऐलान, बंद करेगी अपना खास फीचर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -