56 इंच का सीना निकला खोखले दावों वाला : सोनिया गांधी
56 इंच का सीना निकला खोखले दावों वाला : सोनिया गांधी
Share:

भागलपुर। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगभग हर कहीं सांप्रदायिकता की आग फैलाने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर तंज कसा है। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता से खोखले वायदे कर रही है। जनता को इन वायदों पर भरोसा नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पैकेजिंग और री - पैकेजिंग अच्छे तरीके से की जाती है। यही नहीं एनडीए गठबंधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा गया कि बिहार चुनाव देश को नई दिशा दे सकता है। भागलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा गया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में सांप्रदायिकता बढ़ रही है। 

इस दौरान एनडीए गठबंधन पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने ईंट को कहीं का रोड़ा बताया कहा गया कि चुनाव देश को नई दिशा दे सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि केंद्र की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ गई। उनकी नीतियों के कारण वे किसान विरोधी हैं। सोनिया ने दावा किया कि यदि महागठबंधन सत्ता में आया तो वह बिहार के विकास के लिए कार्य करेगा। 

उल्लेखनीय है कि गठबंधन में कांग्रेस को 41 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रचार अभियान के दौरान भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में रैली को संबोधित किया जाएगा। इस दौरान पहले चरण में 12 अक्टूबर को वोटिंग की जाएगी।

सोनिया गांधी द्वारा पटना के गांधी मैदान मे लालू प्रसाद यादव के साथ नीतिश कुमार के साथ मंच साझा किया गया। महागठबंधन द्वारा पटना में आयोजित की गई स्वाभिमान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि चुनाव के तहत 56 इंच का सीना दिखाने की बात कर खोखले दावे किए गए। मोदी ने किसानों से जमीन का अधिकार छीना, वर्तमान में अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। रूपए की कीमत गिर रही है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -