इंदिरा गांधी की जन्म जयंती आज, देश ने किया नमन
इंदिरा गांधी की जन्म जयंती आज, देश ने किया नमन
Share:

नई दिल्ली : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करने का सिलसिल चल पड़ा है। आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इदिरा गांधी की जन्म जयंती पर उन्हें कांग्रेस के नेताओं समेत देश के वरिष्ठ नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी को नमन किया। उन्होंने माइक्रो ब्लाॅगिेंग वेबसाईट ट्विटर पर ट्विट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गोंधी को जनकी जन्मजयंती पर नमन।

इंदिर गांधी को याद करने वालों में रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी थे। इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्व. इंदिरा गांधी की जन्मजयंती पर उनकी समाधि शक्तिस्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सोनिया यहां पर कुछ देर रूकीं और शांत चित्त होकर बैठीं। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि उनकी पुण्यतिथि 31 अक्टूबर के अवसर पर उनके समाधि स्थल को बंद कर दिया गया था। दरअसल समाधि स्थल के आसपास कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई थी जिसके बाद कुछ समय के लिए शक्ति स्थल पर किसी को नहीं जाने दिया गया था लेकिन आज उनकी जन्म जयंती पर कांग्रेस के नेता वहां पहुंचे और उन्हें याद किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -