'जब किन्नर को इंसाफ नहीं मिल रहा तो...', योगी सरकार पर भड़कीं सोनम किन्नर, कहा- इस्तीफा दूंगी
'जब किन्नर को इंसाफ नहीं मिल रहा तो...', योगी सरकार पर भड़कीं सोनम किन्नर, कहा- इस्तीफा दूंगी
Share:

लखनऊ: बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) भले ही अवैध अतिक्रमण हटाने का दावा करता रहे, मगर उस पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने का इल्जाम लगा है। यह आरोप खुद योगी आदित्यनाथ सरकार में बड़े पद पर बैठीं सोनम किन्नर ने लगाया है। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने BDA पर गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। 

गुरुवार को बरेली जिला प्रशासन के साथ हुई मीटिंग के दौरान सोनम किन्नर ने कहा कि जब एक किन्नर को इंसाफ नहीं मिल रहा, तो इस सरकार और प्रशासन से आम नागरिकों को क्या इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि BDA ने लगभग 200 गरीब परिवार के घरों पर बुलडोजर चलाया है। सोनम किन्नर ने कहा कि घर पर बुलडोजर चलने के कारण लोग खुले आसमान के नीचे कड़ाके की धूप में रहने के लिए विवश हैं। हालांकि अधिकारियों ने गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने के आरोप को ख़ारिज कर दिया है। इसके बाद गरीबों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम चिश्ती दोपहर से धरने पर बैठ गई थीं।

सोनम किन्नर के धरने के बाद भी अधिकारी नहीं माने तो उन्होंने अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। सोनम किन्नर ने कहा कि मैं किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दूंगी, राजभवन में जाकर कल (शुक्रवार) को गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा दूंगी। जिला प्रशासन मनमानी से अपना काम कर रहा है। सोनम किन्नर ने आगे कहा कि बड़ी मुश्किल से किन्नर घर बनवा पाते है, यदि आज समस्या का हल नहीं निकला, तो मैं आज यही धरने पर बैठ जाऊंगी। उन्होंने कहा की अब प्रत्येक किन्नर का एक पहचान पत्र बनेगा, जिसमे उनका क्षेत्र भी लिखा जायेगा ताकि क्षेत्र को लेकर किन्नर आपस में न लड़ें। किन्नरों को आत्मनिर्भर बनाने की भी योजना है।  

भगवंत मान को खाली करना होगा दिल्ली का सरकारी बंगला, केंद्र सरकार ने दिया नोटिस

'सपा अगर मेरा साथ ले लेती, तो आज सत्ता में होती...', शिवपाल ने भरी विधानसभा में भतीजे अखिलेश को मारा ताना

बादाम, पनीर, लस्सी.. क्या किसी कैदी को जेल में ये सब मिलता है ? सिद्धू को मिलेगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -