बेटे के जन्म के बाद सोनम कपूर ने इस तरह घटाया वजन
बेटे के जन्म के बाद सोनम कपूर ने इस तरह घटाया वजन
Share:

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। जी हाँ और आज के समय में एक्ट्रेस सभी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गईं हैं, जो डिलीवरी के बाद वेट लॉस करने की योजना बना रही हैं।

जी दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के महज 3 महीने के अंदर अपना वजन कम कर लिया है। जी हाँ और अभिनेत्री सोनम कपूर के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा उनके वजन घटाने की जर्नी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जी दरअसल आनंद अपनी पत्नी के ट्रांसफॉर्मेशन से बहुत ही ज्यादा खुश है, और इसी के चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम का एक वीडियो भी शेयर किया। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने के लिए दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ हैरान करने वाले इमोजी चेहरे लगाए हैं। जी दरअसल आनंद ने सोनम की नई इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "व्हाट!"

लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप

आप सभी को बता दें कि सोनम कपूर अगस्त में अपने बेटे को जन्म के बाद से अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी दरअसल कुछ समय पहले ही हुए एक इंटरव्यू में सोनम ने खुलासा किया कि उनकी गर्भावस्था आसान नहीं थी क्योंकि उन्हें पहले तीन महीनों में मॉर्निंग सिकनेस का सामना करना पड़ा था। सोनम ने कहा था कि "यह बहुत मुश्किल रहा है- कोई आपको नहीं बताता कि यह कितना मुश्किल है। हर कोई आपको बताता है कि यह कितना शानदार है। मैं अपने बेटर वर्जन का इंतजार कर रही हूं।''

वहीं अपने इंस्टाग्राम पर सोनम ने अपने फिटनेस रूटीन की एक झलक दी, जिसे उन्होंने जन्म देने के ठीक 60 दिन (लगभग 2 महीने) बाद वर्कआउट फिर से शुरू किया। अपने शरीर को आराम करने और ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद, सोनम ने पिलेट्स रूटीन में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते हुए एक वर्किंग मदर का जीवन जीना शुरू किया।

स्किन को करना है रिपेयर तो घर पर बनाए ये नाइट क्रीम

पिलेट्स शरीर के लिए क्या करता है?- जी दरअसल यह अभ्यास मसल्स की ताकत और सहनशक्ति, साथ ही लचीलापन बढ़ाने और पोस्चर बैलेंस करने में मदद करता है। लचीलेपन, पेट और लम्बोपेल्विक स्टेबिलिटी (lumbopelvic stability) और मांसपेशियों की गतिविधि में सुधार करने में पिलेट्स बहुत जरुरी होता है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार इसे कंट्रोलॉजी कहा जाता है, पिलेट्स पूरे शरीर को कार्यात्मक (फंक्शनल) और टिकाऊ (सस्टेनेबल) मूवमेंट पैटर्न देता है।

सोनम कपूर ने बिपाशा की बेटी के लिए भेजा गिफ्ट, एक्ट्रेस ने कहा- 'देवी को आपका गिफ्ट बहुत पसंद आया'

रेड लिपस्टिक..काफ्तान ड्रेस में दिखाई दी सोनम कपूर

हटाने हैं चेहरे के बाल तो अपनाए यह घरेलू उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -