सोनम ने कहा रितिक है विनम्र व्यवहार वाले
सोनम ने कहा रितिक है विनम्र व्यवहार वाले
Share:

धीरे धीरे से मेरी जिंदगी मे आना गाने के मुख्य कलाकार रितिक और सोनम दोनों के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है। पहले सोनम को रितिक के साथ काम करने मे थोड़ा डर लग रहा था, पर रितिक के अच्छे स्वभाव और विनम्रता के कारण सोनम का डर चला गया। रितिक के इतने अच्छे व्यवहार को देखकर सोनम आश्चर्य चकित रह गई। धीरे धीरे गाना 1990 मे आई फिल्म आशिक़ी का है।

भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार को यह गाना समर्पित किया है। कल इस गाने का वीडियो रिलीज हो चुका है। इस गाने को हनी सिंह ने गाया है। सोनम ने कहा कि रितिक के साथ काम करना उन्हे बहुत अच्छा लगा। रितिक बहुत अच्छे इंसान है।

सोनम अभी सलमान के साथ भी एक फिल्म करने वाली है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ मे सलमान के साथ सोनम मुख्य भूमिका मे दिखाई देंगी। सलमान के साथ काम करने पर सोनम ने कहा कि यह फिल्म अच्छी होगी क्योंकि दबंग हीरो के साथ वे काम कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलेगी ऐसा सोनम कपूर का मानना है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ सूरज बड़जात्या के निर्देशन मे बन रही है। यह फिल्म पारिवारिक जीवन पर आधारित है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म दिवाली के आस पास रिलीज हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -