अपनी सास के बारे में बात करने से क्यों कतराती हैं सोनम कपूर? बताई ये वजह
अपनी सास के बारे में बात करने से क्यों कतराती हैं सोनम कपूर? बताई ये वजह
Share:

अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। कई दिनों तक उनकी शादी सोशल मीडिया पर छाई रही। सोनम जहां अपने पति आनंद अहूजा को लेकर खूब बात करती हैं, वहीं अपने सास—ससुर से  जुड़े हर सवाल को टालती रहती हैं। इतना ही नहीं वह शादी के बाद  अपनी ससुराल दिल्ली भी नहीं गईं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि वह  अपने ससुराल वालों पर बात नहीं करना चाहतीं, इसे लेकर सोनम कपूर ने अब खुलासा किया है। 

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा कि वह अपनी सास बीना अहूजा के साथ बहुत फ्रैंक हैं। उन दोनों के बीच में खूब  पटती है। उनके बारे में ज्यादा चर्चा न करने पर सोनम ने कहा कि उनके ससुराल वाले अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहते हैं। वह बॉलीवुड से नहीं जुड़े हैं, इसलिए वह उनके बारे में कोई बात नहीं करतीं। वह नहीं चाहतीं कि उनके ससुराल वालों की निजी जिंदगी में कोई दखल दे। 

अपने कॅरियर से जुड़े सवालों पर सोनम ने कहा कि उनके पास कई प्लान्स हैं। वह महिला प्रधान फिल्म को निर्देशित करना चाहती हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड स्वरा भास्कर के साथ काम करने को लेकर उनके पास कई प्लान हैं। फिलहाल सोनम कपूर अपने दोस्तों और बहन—भाईयों के साथ लंदन में छुट्टियां ​बिता रही हैं। वहां से लौटते ही वह फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। 

शादी के बाद सोनम ने सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, पति ने दिया इतना नायाब तोहफा

शादी के बाद और ज्यादा बोल्ड हो गई सोनम कपूर, शेयर की हॉट फोटोज

'वीरे दें वेडिंग' पर छाया 'काला' का जादू, 7वें दिन कमाई घट कर रह गई इतनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -