ईद की बधाई देने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, दिया कड़क जवाब
ईद की बधाई देने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, दिया कड़क जवाब
Share:

बीते कल सभी लोगों ने एक दूजे को ईद की बधाई दी। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर स्टार्स तक शामिल रहे। इसी लिस्ट में शामिल रहीं सोनम कपूर। उन्होंने भी सभी को ईद की बधाई दी लेकिन इस बीच एक शख्स ने उनके पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया जिससे एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। उसके बाद अभिनेत्री ने उस यूजर को अच्छे से सबक सिखाया है। जी दरअसल, सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म सांवरिया का देखो चांद आया गाने का क्लिप शेयर किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी भाई और बहनों को ईद मुबारक’। जैसे ही सोनम ने यह पोस्ट किया एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सोनम को इस पोस्ट के लिए कितने पैसे मिले हैं।' उसके बाद गुस्से में सोनम ने उस यूजर को ना सिर्फ ब्लॉक किया बल्कि उसके खिलाफ शोषण की भी शिकायत की। आप सभी जानते ही होंगे सोनम उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो ट्रोलर्स से अपना मूड खराब नहीं करतीं बल्कि उनकी अच्छे से क्लास लगा देती हैं।

वैसे बीते दिनों ही सोनम और आनंद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। मिली जानकारी के तहत कोविड की वजह से सोनम और आनंद एनिवर्सरी को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे। अब बात करें सोनम के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अदाकारा ने स्कॉटलैंड में की थी। इस फिल्म को शोम मखीजा डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड लड़की का किरदार निभा रही हैं।

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

अप्रैल में 30 अरब डॉलर बढ़ा भारत, आयात में भी देखी गई वृद्धि

ग्रामीण क्षेत्रों में फैले कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता व्यक्त कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -