किसानों के समर्थन में पति संग उतरीं सोनम कपूर, कही यह बात
किसानों के समर्थन में पति संग उतरीं सोनम कपूर, कही यह बात
Share:

किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह नए कृषि कानून वाले बिलों को वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कई बाॅलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स हैं जो किसानों के समर्थन में आगे आए हैं। इस लिस्ट में अब तक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, स्वरा भास्कर शामिल हुईं हैं जिन्होंने किसानों का समर्थन किया। वैसे अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है जो है सोनम कपूर और उनके पति का। उन्होंने किसानों के इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

आप देख सकते हैं सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में मशहूर अमेरिकन लाॅयर और थिंकर डैनिएल वेबस्टर की एक लाइन लिखी है। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब जुताई शुरू होती है, तभी अन्य काम चलते हैं। इसलिए किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं।' वहीं उनके अलावा उनके पति आनंद आहूजा ने भी किसान आंदोलन की तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'किसानों को सीधे मार्केट में अपनी फसल बेचने (बिचौलियों के माध्यम से नहीं) के पीछे का विचार समझ में आता है। लेकिन व्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के बारे में भी सुना जाना चाहिए। क्या कोई ऐसा तंत्र है जो न्यूनतम मूल्य सुरक्षा प्रदान कर सकता है? हम प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोकें? वे कौन से चेक और बैलेंस हैं जो भ्रष्टाचार को सिस्टम खत्म करने और किसानों की आजीविका को खतरे में डालने से रोकते हैं।' वैसे काम के बारे में बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं जिसे लोगों ने ख़ास पसंद नहीं किया था।

प्रभु येशु के जन्म से जुड़ा है क्रिसमस का इतिहास

BB14 में पहुँचते ही अर्शी को याद आईं शिल्पा शिंदे, कहा- 'वो होती तो।।।'

'नमक इस्क का' में अपना ड्रीम रोल प्ले करेंगी मोनालिसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -