कैंसर के बीच सोनाली ने इनको कहा थैंक्स...
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस समय वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर बीमारी की जानकारी दी थी। जैसे ही बी—टाउन को उनकी बीमारी के बारे में पता चला, तो सभी कलाकार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने तो उनसे न्यूयॉर्क जाकर मुलाकात भी की। सोनाली बॉलीवुड का यह प्यार देखकर भावुक हो गईं हैं। 

खबरों की मानें, तो सोनाली अपनी बीमारी के बीच भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस और दोस्तों से जुड़ी हुई हैं। सोनाली ने उनकी बीमारी के जल्द ठीक होने की कामना करने पर बॉलीवुड के अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए थैंक्स कहा है।  सोनाली ने ट्विटर पर करण जौहर, दिव्या दत्ता, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय सहित कई सेलेब्स को दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इन सबको पर्सनली ट्वीट कर थैंक्स लिखा है। सोनाली की बीमारी को लेकर उनकी ननद सृष्टि  ने कहा कि उनकी भाभी एक फाइटर हैं और वे इस मुश्किल दौर से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि सोनाली बीमारी को हरा देंगी। उन्होंने बताया कि सोनाली को इस मुश्किल दौर में बहुत प्यार मिला। बॉलीवुड के दोस्त और सोनाली के फैंस उनके लिए दुआयें कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में प्यार और अपनापन देने के लिए हम सभी सोनाली के चाहने वालों के आभाारी हैं। 

 

 

 

 

 

बता दें कि सोनाली बेंद्रे इंडियाज बेस्ड ड्रॉमेबाज रियलटी शो में जज के तौर पर ​नजर आ रही हैं। खबरें  है कि  उन्होंने यह शो बीच में ही छोड़ दिया था। हालांकि उनके एपिसोड अभी आ रहे हैं। माना जा रहा है कि बीमारी के कारण ही उन्होंने शो छोड़ा था। 

बेहद खतरनाक कैंसर से पीड़ित हैं सोनाली बेंद्रे, तकलीफों से बिगड़ गई हालत

सोनाली को किडनेप करना चाहता था ये पाक क्रिकेटर, राज ठाकरे से भी थे संबंध

सोनाली बेंद्रे को हुआ 'हाई ग्रेड कैंसर', भावुक होकर लिखा खत

हुमा कुरैशी ने ली सोनाली बेंद्रे की जगह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -