बॉयफ्रेंड को सोनाक्षी ने दी जन्मदिन की बधाई! लिखा- 'जन्म लेने के लिए शुक्रिया'
बॉयफ्रेंड को सोनाक्षी ने दी जन्मदिन की बधाई! लिखा- 'जन्म लेने के लिए शुक्रिया'
Share:

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरें हैं कि वह 'नोटबुक' एक्टर जहीर इकबाल संग रिश्ते में हैं। काफी लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालाँकि अब तक सोनाक्षी और जहीर ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। आपको बता दें कि जहिर इकबाल ने 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया और ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने एक क्यूट पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आप देख सकते हैं इस बर्थडे पोस्ट को और इसी पोस्ट के चलते दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल माना जा रहा है। जी दरअसल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

ऐसी खबरें हैं कि इन दोनों की मुलाकात सलमान खान की वजह से हुई थी। वह सलमान खान ही थे, जिन्होंने दोनों दिलों के मिलाया। हालाँकि सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते की पुष्टि कभी नहीं की। इसके आलावा दोनों ने कभी सोशल मीडिया पर साथ फोटो भी शेयर नहीं की, हालाँकि लेकिन अब सोनाक्षी ने फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में सोनाक्षी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में सोनाक्षी ब्लैक आउटफिट में खड़ी कहीं देख रही हैं और जहीर उनके कंधे पर हाथ रहे अपने बाल संवार रहे हैं।

वहीं दूसरी फोटो में दोनों खतरनाक हथियार लिये लड़ते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं जहीर इकबाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ''दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान भी हो। ऐसा कैसे हो सकता है? तुम ऐसे कैसे हो? जन्म लेने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे। बाय।'' इस पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने #bestbestfriend #whattaguy का इस्तेमाल भी किया है। उन्होंने जहीर को अपना बेस्ट बेस्ट फ्रेंड बताया। वहीं सोनाक्षी के पोस्ट पर जहीर ने कमेंट किया, 'लेकिन वो मेरी बेस्ट फ्रेंड है यार।' इस कमेंट में जहीर ने हंसते हुए कुछ प्यार भरी इमोजी भी लगाईं। इसे देख ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो है, ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों के फैंस कह रहे हैं।

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए विक्की-कैटरीना ने भेजा खास तोहफा, लिखा ये नोट

बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा के 10 साल पूरे, अर्जुन कपूर बोले- उमर हो गई है।।।'

बड़ा आदमी बनना हो तो छोटी हरकतें मत करना', दिलीप कुमार के सुपरहिट डायलॉग्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -