नहीं हुई सोनाक्षी सिन्हा की सगाई, एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा
नहीं हुई सोनाक्षी सिन्हा की सगाई, एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में चौकाने वाला खुलासा किया है। जी दरअसल बीते दिनों एक पोस्ट कर उन्होंने कुछ ऐसा लिखा था कि सभी को लगा उन्होंने सगाई कर ली लेकिन अब उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जी दरअसल, कुछ समय पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें सोनाक्षी रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहने नजर आ रही थीं। अपनी उन तस्वीरों के साथ शेयर किए गए पोस्ट से भी सोनाक्षी सिन्हा ने ये हिंट दी थी कि वो किसी के साथ इंगेज हो रही हैं।

हालांकि अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इन तस्वीरों का सच फैंस को बताया है जिसे जानकर सभी हैरान हैं। जी दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने SOEZI नामक आर्टिफिशियल नेल ब्रांड की शुरुआत की है। जी हाँ और अब इस तरह से सोनाक्षी भी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं जो अभिनय के साथ-साथ बिजनेस कर रही हैं।

आप सभी को बता दें कि बीते दिनों शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) एक मिस्ट्रीमैन संग अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं और इस तस्वीर से भी वो अपने नेल्स का ही प्रमोशन कर रही थीं। अब सोनाक्षी के इस पोस्ट पर कुछ फैंस बधाई दे रहे हैं और नए बिजनेस के लिए शुभकामनाएं भी। हालाँकि कुछ फैंस को सोनाक्षी की शादी का इंतजार था जो अब दुखी हो गए हैं।

'बाप हमेशा बाप ही रहता है', बॉलीवुड बनाम साउथ के सवाल पर बोले सुनील शेट्टी

पंडित शिव कुमार शर्मा को अंतिम विदाई देने पत्नी के साथ पहुंचे अमिताभ

लॉकअप में जीत हासिल करने के बाद मुनव्वर ने कुछ इस तरह मनाया प्रेमिका का जन्मदिन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -