हैदराबाद केस- भड़की सोनाक्षी सिन्हा, कहा- 'पूरी तरह से हिल चुकी हूँ.'
हैदराबाद केस- भड़की सोनाक्षी सिन्हा, कहा- 'पूरी तरह से हिल चुकी हूँ.'
Share:

हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को आग बबूला कर दिया है। हर स्थान पर इसे लेकर प्रदर्शन चल रहा है। समाज के सभी वर्ग इस घटना से स्तब्ध हैं। सिनेमा जगत के कलाकार भी बार बार इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान सितारे खुलकर अपना दुख और गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह से हिल चुकी हैं, वह कुछ समझ ही नहीं पा रही हैं। इस कारण से अब तक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एक मिडिया रिपोर्टर से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि यह मुझसे हो ही नहीं पा रहा है। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रही हूं कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं। सालों पहले निर्भया के साथ जो हुआ उससे हम उबर ही नहीं पाए थे। दुख होता है कि अब भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं।' सोनाक्षी ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि कोई भी लड़की अब इस देश की बेटी बनना ही नहीं चाहती है। क्योंकि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां पर बेटियां सुरक्षित ही नहीं हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने में कानून भी असमर्थ हो रहा है। आखिर यह कब बंद होगा। मुझे पता भी नहीं है कि मैं इसके बारे में क्या बोलूं। इस घटना को लेकर मेरा खून उबल रहा रहा है।' 

बताया जा रहा है कि हैदराबाद की इस घटना पर सलमान खान भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, 'यह मानव का शैतानी चेहरा है। निर्भया और हैदराबाद की महिला डॉक्टर जैसी महिलाओं के साथ जो दर्द, पीढ़ा और हत्या करने वाले शैतानों के खिलाफ एकजुट होकर इसका खात्मा करना चाहिए जो हमारे बीच रह रहे हैं ताकि वह एक अन्य निर्दोष महिला के साथ फिर ये सलूक ना कर सके। 'बेटी बचाओ...' सिर्फ एक कैंपेन बनकर नहीं रहना चाहिए। यह वह समय है जब ऐसे राक्षसों को यह पता चलना चाहिए कि हम सब एक साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।' इस घटना पर सलमान और सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार,ऋषि कपूर, वरुण धवन, स्वरा भास्कर, यामी गौतम, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी, चिरंजीवी सहित कई कलाकारों ने अपना दुख व्यक्त किया है।  

पहलवान सुशील कुमार ने कंमाडो 3 के इस सीन पर जताई आपत्ति

जनता की मांग पर, फिल्म मरजावां से यो यो हनी सिंह का गाना "पीयू दट के" जल्द होगा रिलीज!

इस ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी में जुटी भूमि पेडनेकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -