डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, पुलिस वाली के किरदार में आएंगी नजर
डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, पुलिस वाली के किरदार में आएंगी नजर
Share:

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस को बड़ा ही बेहतरीन सरप्राइज दिया है। जी दरअसल आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपने शानदार डिजिटल डेब्यू का ऐलान कर डाला है। आप देख सकते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर की है और इससे पता चल रहा है कि वह अपनी आने वाली वेब सीरीज में एक दमदार पुलिस वाली के किरदार में नजर आने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हाल ही में इस सीरीज से उन्होंने अपना धमाकेदार पहला लुक शेयर कर डाला है जो बड़ा बेहतरीन है। आप देख सकते हैं उन्होंने इस वेब सीरीज से अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला शक्ति की याद दिलाई है। कैप्शन में वह लिखती हैं- ''महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। इसमें हम सबका विश्वास ही है जो समय के साथ और भी प्रबल हुआ है। और #WomensDay की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। मैं ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि लड़कियां इसे कैसे करती हैं। आ रही हूं आपकी सेवा और रक्षा करने।' वैसे यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर आने वाली है और इसमें सोनाक्षी का जो किरदार है वह बड़ा दमदार होने वाला है।

सोनाक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह पुलिस यूनिफॉर्म पहने रेल की पटरियों के बीचों-बीच हाथ बांधे खड़ी हैं। आप देख सकते हैं उनके आस-पास एक सुनसान इलाका नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ अभिनेता विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। इस सीरीज का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट) के साथ-साथ जोया अख्तर और रीमा कागती (टाइगर बेबी) द्वारा किया गया है। यह रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बनी है।

'बुर्का-हिजाब' पर इस देश ने लगाया बैन, 51 फीसद वोटर्स ने किया समर्थन

बिहार की लड़की ने मांगी सोनू सूद से मदद, एक्टर बोले- 'पहला पैकेट मुझे देना'

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -