पूनम सिन्हा ने किया रोड शो, सोनाक्षी और डिंपल यादव रहीं मौजूद
पूनम सिन्हा ने किया रोड शो, सोनाक्षी और डिंपल यादव रहीं मौजूद
Share:

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट पर लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के समर्थन में शुक्रवार को उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो निकाला। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी उपस्थित रहीं। डिंपल यादव ने जनता से पूनम सिन्हा को वोट देने का आग्रह किया।

नवाबों के शहर लखनऊ के हजरतगंज से आरम्भ हुआ यह रोड शो कैसरबाग, अमीनाबाद होते हुए नक्खास बाजार से घंटाघर जाकर समाप्त होगा। सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। इससे पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दायर किया था। तब पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके समर्थन में रोड शो किया था और पत्नी पूनम के लिए वोट मांगा था।

इससे पहले गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने उतरे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर कर कांग्रेस के विरुद्ध वोट मांगा था।  इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की जमकर प्रशंसा की थी। हालाँकि अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करना शत्रु को काफी महंगा भी पड़ा है, क्योंकि इसके कारण कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खबरें और भी:-

 

विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष, कहा - कांग्रेसियों ने वीडियो गेम को सर्जिकल स्ट्राइक समझ लिया होगा...

आप को बड़ा झटका, एक विधयक और तीन पार्षद भाजपा में शामिल

विपक्ष पर बरसे पियूष गोयल, कहा- इनके बयानों पर पाकिस्तान में तारीफ होती है...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -