दिल्ली छेड़छाड़ मामले में सोनाक्षी ने मांगी माफी
दिल्ली छेड़छाड़ मामले में सोनाक्षी ने मांगी माफी
Share:

हाल ही में दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल पर एक युवती द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की गई। जिसके बाद युवक सरबजीत को पकड़ा गया लेकिन सरबजीत ने छेड़छाड़ किए जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद यह मामला उलझ गया। यह मामला मीडिया में छाया रहा। इस दौरान लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस मसले पर ट्वीट कर जानकारी दी कि दूसरों की तरह ही उन्होंने जसलीन को लड़की होने के चलते लाभ पहुंचाया। मगर वे शर्मिंदा हैं। उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। सोनाक्षी ने अपने वक्तव्य के लिए सरबजीत से माफी भी मांग ली है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने जसलीन को लड़की होने के कारण बेनिफिट आॅफ डाउट दिया था मगर अब वे शर्मिंदा हैं। उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। दरअसल जसलीन कौर ने सरबजीत द्वारा बदतमीजी किए जाने और तिलक नगर क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल के दौरान उनसे अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजीत की फोटो  सोश्यल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।

इसके बाद जमकर बवाल मच गया था। सरबजीत ने भी अपने उपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया था। मामले में यह बात सामने आई थी कि जसलीन आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि जसलीन लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -