अपने गानों से ज्यादा इस एक चीज के कारण मशहूर हुई सोना मोहापात्रा
अपने गानों से ज्यादा इस एक चीज के कारण मशहूर हुई सोना मोहापात्रा
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा का आज जन्मदिन है। सोना मोहापात्रा का जन्म 17 जून 1976 को हुआ था। सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। बहु-प्रतिभाशली गायिका सोना संगीतकार और गीतकार हैं। हिंदी फिल्मों में उन्हें उनकी सिंगिंग के लिए जाना है। किन्तु इसी के साथ ही सोना मोहापात्रा को लोग उनके बिंदास बोल के लिए भी जानते हैं। वो सिनेमा जगत की एक ऐसी गायिका हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने से बिलकुल नहीं घबराती हैं। कई बार अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में भी रहती हैं। उनका नाम अकसर किसी न किसी विवादित बयान से जुड़ा रहता है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बताते है उनसे जुड़े कुछ अनसुन्ने किस्से...

सोना मोहापात्रा का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की। तत्पश्चात, सोना ने इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली तथा साथ ही सिम्बोसिस से अपना एमबीए पूरा किया। गायिकी में अपना करियर बनाने से पहले सोना पैराशूट एवं मेडिकर जैसी कंपनियों में ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी हैं। सोना ने वर्ष 2005 में संगीतकार और डायरेक्टर राम संपत से शादी रचाई थी। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। इन दोनों का मुंबई में अपना-अपना अलग स्टूडियो है।
सोना मोहापात्रा जब ब्रांड मैनेजर के रूप में काम करती थीं उसी समय उन्होंने कई जिंगल्स भी बनाए। उनके लोकप्रिय जिंगल्स में 'टाटा साल्ट-कल का भारत है' तथा 'क्लोजअप-पास आओ ना' है। इसके बाद ही उन्हें सिनेमा जगत में एंट्री मिली। 

सोना मोहापात्रा ने इमरान खान स्टारर फिल्म 'डेली-बेली' के 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आई, तत्पश्चात, बतौर सिंगर उनके करियर को एक नया मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने आमिर खान के रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' का गाना 'घर याद आता है मुझे गाया।' इसके बाद सोना ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। उन्होंने 'जिया लागे न' और 'अंबरसरिया' जैसे सुपरहिट गाने दिए। वही अपने गानों के बिंदास बोल की भांति ही सोना असल जिंदगी में काफी बेबाक हैं वो प्रत्येक चीज पर खुलकर चर्चा करती हैं। इसका परिणाम कभी-कभी ये होता है कि वो अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। वर्ष 2018 में जब मीटू मूवमेंट का आरम्भ हुआ था, तो उस के चलते सोना भी खुलकर सामने आईं थीं तथा उन्होंने गायक कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कहानी बयां की थी। इस के चलते जब सोनू निगम इन गायकों के बचाव में सामने आए थे तो सोना ने सोनू निगम पर तीखी टिप्पणी की थी। इसी तरह वह अपने बयानों के चलते अधिक ख़बरों में बनी रहती है, तथा जो उन्हें नहीं जानता था वो भी जानने लगा।

सोनम कपूर को पिता अनिल कपूर ने दी खास सलाह

कॉफी शॉप ने बदल दी थी लीजा हेडन की जिंदगी

सिद्धार्थ संग ब्रेकअप पर कियारा ने तोड़ी चुप्पी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -