राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद बेटे वियान ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, जताया इनका आभार
राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद बेटे वियान ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, जताया इनका आभार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने माने कारोबारी राज कुंद्रा बीते 2 महीने से अश्लील फिल्म के मामले के चलते जेल की सलाखों के पीछे हैं। सोमवार को राज कुंद्रा के लिए इन 63 दिनों में प्रथम बार एक राहत की जानकारी आई। उन्हें 50,000 के प्राइवेट मुचलके पर जमानत प्राप्त हुई। राज कुंद्रा को रिहाई प्राप्त होने के कारण उनके परिवारवाले बहुत खुश हैं। शिल्पा शेट्टी के पश्चात् अब उनके बेटे वियान ने इंस्टा पर पोस्ट साझा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viaan Raj Kundra (@viaanrajkundra)

वही वियान कुंद्रा ने गणेश चतुर्थी की तस्वीर साझा की है। जहां गणेश जी के दरबार में शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों को गोद में बैठाए हुए दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में वियान ने लिखा- प्रभु श्री गणेश की सूंड जितना लंबा जीवन, उनके चूहे के समान छोटी मुसीबत, पल मोदक के समान स्वीट। गणपति बप्पा मोरया।

वही राज कुंद्रा को रिहाई प्राप्त होने के पश्चात् शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सकारात्मक पोस्ट साझा कर अपनी फीलिंग व्यक्त की है। इस पोस्ट को देखकर यही लग रहा है कि अब शिल्पा ने राहत की सांस ली है। उन्होंने लिखा, 'इंद्रधनुष के अस्तित्व से यह सिद्ध होता है कि एक बुरे तूफान के पश्चात् भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।' सोशल मीडिया पर शिल्पा का ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है। बता दें, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पश्चात् से शिल्पा शेट्टी निरंतर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रही थीं। 

'तू नास्तिक है...', जावेद अख्तर पर फिर भड़के कट्टरपंथी, कारण बस एक 'ट्वीट'

IT की रेड पड़ते ही 2 बच्चों के खातों में आ गए 960 करोड़, जानिए क्या है इस मामले का 'सोनू सूद' कनेक्शन ?

पति राज कुंद्रा की जमानत की खबर मिलते ही शिल्पा शेट्टी ने किया ऐसा पोस्ट कि कंफ्यूज हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -