पापा है करोड़पति लेकिन फिर भी बेटा रहता है किराए पर, जानिए क्यों
पापा है करोड़पति लेकिन फिर भी बेटा रहता है किराए पर, जानिए क्यों
Share:

आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो लखपति हैं, करोड़पति हैं। ऐसे में सभी अपने काम कभी खुद नहीं करते हैं और आलिशान बंगले में रहते हैं। उनके आगे पीछे हज़ारों नौकर रहते हैं जो उनके सभी काम करते हैं। ऐसे में आज हम जिनके बारे में बताने जा रहे है उनके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं अलेक्सांद्र फ्रिडमैन की जिनके पिता Mikhail Fridman, रूस के करोड़पति लोगों की फेहरिस्त में 11वें नंबर पर आते हैं। लेकिन पिता के पास इतनी बेशूमार धन-दौलत होने के बाद भी अलेक्सांद्र किराए के मकान में रहता है।

जी हाँ, सुनकर आपको हैरत हुई होगी लेकिन यह सच है। Bloomberg के अनुसार, जूनियर फ्रिडमैन एक फ्लैट में किराए पर रहते हैं और इस फ्लैट का किराया 500 डॉलर है। जी हाँ, वहीं भारतीय करंसी के मुताबिक़ यह 35 हजार रुपये के आसपास बैठता है। यह फ्लैट रूस की राजधानी मॉस्को के आउटसर्किट में है। मिली जानकारी के मुताबिक Mikhail Fridman की नेट वर्थ 1580 करोड़ डॉलर है और उन्हें रूस का सबसे टफ बिजनेसमैन भी कहा जाता है लेकिन उनका बीटा किराए के फ्लेट में रहता है।

इस बारे में खुद अलेक्सांद्र फ्रिडमैन ने बताया, ‘मैं खाना बनता हूं, यहां रहता हूं कुल मिलाकर जो भी करता हूं वो अपने कमाए पैसों से करता हूं।’ इसी के साथ उन्होंने लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने देश रूस ही रहने की ठानी। 19 साल के जूनियर फ्रिडमैन ने अपना एक बिजनेस भी शुरू किया। जी दरअसल अलेक्सांद्र फ्रिडमैन अपने पिता के पैसों पर नहीं बल्कि खुद को साबित करना चाहते हैं।

भारत के इस रहस्मय किले में छुपा हुआ अरबों का खजाना, आज तक नहीं खोज पाया कोई

भारत का ऐसा किला जिसे कोई नहीं जीत पाया, तोप के गोले भी हो जाते थे बेअसर

एक अनोखा गांव जहां गाँधी जी की कसम खाकर होता है सारे विवादों का समाधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -